एचआईएल लिमिटेड ईरान को करेगी 25 टन कीटनाशक की आपूर्ति

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "एचआईएल दोनों देशों की सरकारों के बीच हुई सहमति के तहत टिड्डी नियंत्रण कार्यक्रम के लिये ईरान को 25 टन मैलाथियान टेक्निकल की आपूर्ति करने की प्रक्रिया में है।’’

जियो

नयी दिल्ली, 24 मई सरकारी कंपनी एचआईएल लिमिटेड टिड्डियों को नियंत्रित करने के लिये ईरान को 25 टन कीटनाशकों की आपूर्ति करेगी। सरकार ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "एचआईएल दोनों देशों की सरकारों के बीच हुई सहमति के तहत टिड्डी नियंत्रण कार्यक्रम के लिये ईरान को 25 टन मैलाथियान टेक्निकल की आपूर्ति करने की प्रक्रिया में है।’’

विदेश मंत्रालय ने ईरान को इस कीटनाशक रसायन की आपूर्ति व इनके विनर्माण के लिये एचआईएल से संपर्क किया है।

एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड ने कोरोना वायरस महामारी के कारण उपस्थित लॉजिस्टिक्स व अन्य चुनौतियों के बावजूद समय पर उत्पादन तथा आपूर्ति सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है।

कंपनी ने लैटिन अमेरिकी देश पेरू को 10 टन कवकनाशी मेन्कोजेब का निर्यात किया है और अगले एक सप्ताह में 12 टन अतिरिक्त निर्यात करने वाली है।

एचआईएल ने टिड्डी नियंत्रण कार्यक्रम के लिये राजस्थान और गुजरात को मैलाथियान टेक्निकल की आपूर्ति करने का भी समझौता किया है। कंपनी ने पिछले सप्ताह तक 67 टन मैलाथियान टेक्निकल का उत्पादन और आपूर्ति की है।

एचआईएल ने डेंगू और चिकनगुनिया नियंत्रण कार्यक्रम के लिये नगर निगमों को मैलाथियान टेक्निकल की आपूर्ति की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू