विदेश की खबरें | यूएई के तट से ''अपहृत'' तेल टैंकर अब ईरान में है : संयुक्त राष्ट्र एजेंसी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जहाज के कप्तान के हवाले से अतंरराष्ट्रीय श्रमिक संगठन (आईएलओ) ने कहा कि ''एमटी गल्फ स्काई'' को पांच जुलाई को अपहृत कर लिया गया था।
जहाज के कप्तान के हवाले से अतंरराष्ट्रीय श्रमिक संगठन (आईएलओ) ने कहा कि ''एमटी गल्फ स्काई'' को पांच जुलाई को अपहृत कर लिया गया था।
आईएलओ ने कहा, '' जहाज ईरान ले जाया गया था।''
यह भी पढ़े | लंका के राजा रावण ने दुनिया में सबसे पहले उड़ाया था विमान? श्रीलंकाई सरकार कर रही है रिसर्च.
इसके मुताबिक, जहाज पर सवार चालक दल के सभी 28 भारतीय सदस्यों को ईरान में उतारा गया और इनमें से दो को छोड़कर बाकी सभी 15 जुलाई को तेहरान से भारत चले गए।
आईएलओ ने समुद्री क्षेत्र में निगरानी रखने वाली एक अंतरराष्ट्रीय संस्था के जरिए यह सूचना प्राप्त की।
यह भी पढ़े | अफगानिस्तान ने आर्थिक तंगी के बीच नया कोरोना रिलीफ पैकेज किया लॉन्च, राहत कार्य जारी.
आईएलओ ने शुरुआत में अपनी रिपोर्ट में कहा था कि यूएई के पूर्वी तटीय शहर खोर फक्कन में जहाज और उसके नाविकों को इसके मालिकों ने बिना वेतन दिए मार्च से ही छोड़ दिया था।
वहीं, ईरानी सरकारी मीडिया और अधिकारियों ने ‘एमटी गल्फ स्काई’ के ईरान पहुंचने और जहाज के अपहरण की किसी घटना की पुष्टि नहीं की।
इसी तरह, अमेरिकी सरकार ने भी इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)