देश की खबरें | सीएफआई पर प्रतिबंध के बाद हिजाब विवाद खत्म हो जाएगा: भट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के विधायक रघुपति भट ने बुधवार को कहा कि उडुपी जिले में प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज से कथित तौर पर ‘कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया’ के इशारे पर शुरू हुआ हिजाब विवाद ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) पर प्रतिबंध लगाए जाने की एक वजह रहा।

मंगलुरु, 28 सितंबर कर्नाटक के विधायक रघुपति भट ने बुधवार को कहा कि उडुपी जिले में प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज से कथित तौर पर ‘कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया’ के इशारे पर शुरू हुआ हिजाब विवाद ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) पर प्रतिबंध लगाए जाने की एक वजह रहा।

उन्होंने उडुपी में पत्रकारों से कहा, “हमने इस मुद्दे पर जांच एजेंसी को प्रतिबंधित पीएफआई की छात्र शाखा सीएफआई के बारे में पर्याप्त जानकारी प्रदान की थी।”

उन्होंने कहा कि अब जब सीएफआई पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है, तो परिसरों में विवाद स्वाभाविक रूप से खत्म हो जाएगा।

भट ने दावा किया कि उडुपी के सरकारी पीयू कॉलेज में सबसे पहले हिजाब का मुद्दा उठाने वाली लड़कियों ने सीएफआई में शामिल होने के बाद ट्विटर अकाउंट खोला था।

उन्होंने आरोप लगाया, “सीएफआई न होता, तो कोई हिजाब विवाद पैदा नहीं होता। छात्राओं को गुप्त स्थानों पर प्रशिक्षित किया जा रहा था।”

भट ने कहा कि हिजाब विवाद पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा हुई। उन्होंने दावा किया कि सीएफआई के अभियान ने पाकिस्तान में सुर्खियां बटोरीं और आंदोलन के लिए विदेशों से धन की आपूर्ति की गई।

इस आरोप के बारे में पूछे जाने पर कि प्रतिबंध के पीछे आरएसएस का हाथ है, भट ने कहा कि लोग केंद्र के फैसले के कारणों को जानते हैं।

उन्होंने कहा कि मुसलमानों के एक बड़े वर्ग ने भी पीएफआई पर प्रतिबंध लगाए जाने का स्वागत किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\