देश की खबरें | बिहार में 28 सितंबर से दोबारा खुलेंगे उच्च विद्यालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार सरकार ने नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने के लिए 28 सितंबर से सरकारी और निजी दोनों स्कूलों को दोबारा खोलने का फैसला किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 22 सितंबर बिहार सरकार ने नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने के लिए 28 सितंबर से सरकारी और निजी दोनों स्कूलों को दोबारा खोलने का फैसला किया है।

बिहार के शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार, यह निर्णय विभाग के प्रधानसचिव संजय कुमार की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने दिया इस्तीफा, JDU से विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज, रिया पर बयान से आये थे सुर्खियों में.

हालांकि आदेश में विद्यार्थियों को कक्षाओं में भाग लेना अनिवार्य नहीं किया गया है। छात्रों को केवल लिखित रूप में अपने माता-पिता/अभिभावकों द्वारा दी गई सहमति पर कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति होगी।

आदेश में कहा गया है कि केवल 50 प्रतिशत शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारी स्कूल में दैनिक कार्य भाग लेंगे जबकि एक तिहाई विद्यार्थियों को प्रति दिन कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति दी जाए।

यह भी पढ़े | Jamia to Conduct Admission Tests for UG, PG Private Courses: जामिया में यूजी, पीजी वार्षिक परीक्षा (प्राइवेट) 2020 शुरू.

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के अतिरिक्त सचिव-सह-निदेशक गिरवर दयाल सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है स्कूल प्रबंधन द्वारा तैयार किए गए कार्यक्रम के अनुसार, एक विद्यार्थी सप्ताह में दो दिन अपनी कक्षाओं में भाग ले सकेगा ।

आदेश में कहा गया है कि निषिद्ध क्षेत्र के किसी भी छात्र या शिक्षक को विद्यालय आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल बदलेगी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\