देश की खबरें | साइबर अपराधों के खतरे से निपटने के लिए रणनीति तैयार करेगी उच्चस्तरीय समिति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति देश में साइबर अपराध के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए रणनीति तैयार करेगी।

जयपुर, नौ जुलाई केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति देश में साइबर अपराध के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए रणनीति तैयार करेगी।

उत्तर क्षेत्रीय परिषद की शनिवार को यहां हुई बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की।

शाह ने कहा कि संगठित और समन्वित साइबर हमलों से राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था और आर्थिक गतिविधि पर गहरा प्रभाव पड़ता है, इसके मद्देनजर राष्ट्रीय साइबर स्पेस और समग्र नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सबको मिलकर कार्य करने की जरूरत है।

बैठक के बाद जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, परिषद ने साइबर अपराध के बढ़ते खतरों और इनकी रोकथाम के लिए रणनीति पर भी चर्चा की। गृह मंत्री शाह ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा विभिन्न माध्यमों के जरिए साइबर सावधानी संबंधी जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। साइबर अपराधों के राष्‍ट्रीय सुरक्षा, सार्वजिनक व्‍यवस्‍था और आर्थिक गतिविधि पर गहरे प्रभाव के दृष्टिगत परिषद ने राष्‍ट्र के साइबर स्‍पेस की सुरक्षा और समग्र नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर बल दिया।

बयान के अनुसार, शाह ने केंद्र और राज्य सरकारों की एजेंसियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा विकसित कॉमन सॉफ्टवेयर का उपयोग करने, चिंता के विषयों को चिह्नित करने के लिए मिलकर काम करने और अपराधियों का पता लगाने तथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की सलाह दी। इस संदर्भ में यह फैसला किया गया कि साइबर अपराध के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों और राज्य सरकारों के साथ केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक समिति रणनीति तैयार करेगी।

इसके साथ ही गृह मंत्री ने पुलिस अधिकारियों, लोक अभियोजकों व दूरसंचार कंपनियों, उनके पीओएस एजेंट सहित अन्य को नई प्रौद्योगिकी और उन्नत कौशल से प्रशिक्षित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने साइबर अपराधों का पता लगाने के लिए आईटी टूल्स का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने और उनकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यवस्थित उपाय करने को कहा।

बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्ण माथुर, चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित, दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया, पंजाब के वित्‍त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और सदस्य राज्यों के वरिष्ठ मंत्रियों ने भाग लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\