देश की खबरें | अभिनेता उपेंद्र के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर उच्च न्यायालय ने अंतरिम रोक लगायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कन्नड़ अभिनेता- निर्देशक एवं राजनीतिक नेता उपेंद्र के खिलाफ एसी/एसटी अधिनियम के तहत दर्ज मामले पर कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सोमवार को अंतरिम रोक लगा दी। अभिनेता के खिलाफ फेसबुक लाइव सत्र के दौरान उनकी कथित टिप्पणियों को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है ।

बेंगलुरु, 14 अगस्त कन्नड़ अभिनेता- निर्देशक एवं राजनीतिक नेता उपेंद्र के खिलाफ एसी/एसटी अधिनियम के तहत दर्ज मामले पर कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सोमवार को अंतरिम रोक लगा दी। अभिनेता के खिलाफ फेसबुक लाइव सत्र के दौरान उनकी कथित टिप्पणियों को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है ।

उपेन्द्र ने अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत अपने खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने का अनुरोध करते हुए अदालत की शरण ली थी।

हालांकि मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं था, लेकिन उनके अधिवक्ता ने अदालत का रुख किया और याचिका पर सुनवाई करने वाले न्यायमूर्ति हेमंत चंदनगौदर ने अंतरिम रोक लगा दी।

याचिका में कहा गया है कि याचिकाकर्ता के खिलाफ कन्नड़ कहावत का उपयोग करने के कारण झूठी, तुच्छ और प्रचार के मकसद से शिकायत दर्ज की गई है। इसमें कहा गया कि याचिकाकर्ता ने दलितों या एससी और एसटी से संबंधित व्यक्तियों का अपमान नहीं किया है ।

इस याचिका में अंतरिम राहत के तौर पर मामले की कार्यवाही और जांच पर रोक लगाने की मांग की गई थी ।

सामाजिक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक मधुसूदन के एन ने यह कहते हुए शिकायत दर्ज करायी थी कि विभाग को अभिनेता द्वारा 12 अगस्त को लाइव वेब सत्र के दौरान आपत्तिजनक बयान देने के कारण जनता से शिकायतें मिली थीं। अभिनेता के विरूद्ध एससी:एसटी कानून की धारा 3(1)(आर)(एस) के तहत शिकायत दर्ज की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी