देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने चिकित्सक आत्महत्या मामले में आप विधायक जरवाल को जमानत दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने दक्षिण दिल्ली में एक चिकित्सक की कथित आत्महत्या से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी (आप) विधायक प्रकाश जरवाल को बुधवार को जमानत दे दी।

नयी दिल्ली, 24 जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने दक्षिण दिल्ली में एक चिकित्सक की कथित आत्महत्या से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी (आप) विधायक प्रकाश जरवाल को बुधवार को जमानत दे दी।

अदालत ने कहा कि उनसे और पूछताछ की जरूरत नहीं है और सुनवाई में पर्याप्त समय लगेगा।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्रिमंडल ने UP के कुशीनगर हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने की मंजूरी दी: प्रकाश जावड़ेकर: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने 25 हजार रुपये के एक मुचलके और इतनी ही जमानत राशि पर विधायक की जमानत मंजूर की।

अदालत ने जरवाल को गवाहों को किसी भी तरह से प्रभावित नहीं करने को कहा।

यह भी पढ़े | Karnataka SSLC Exam 2020: कोरोना संकट के बीच कल से शुरू होगी एसएसएलसी परीक्षा, सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ मास्क पहनना अनिवार्य.

दक्षिण दिल्ली के दुर्गा विहार में 18 अप्रैल को राजेंद्र सिंह (52) ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। अपने सुसाइड नोट में चिकित्सक ने अपनी मौत के लिए जरवाल को जिम्मेदार ठहराया था।

चिकित्सक के बेटे हेमंत की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जरवाल और अन्य के खिलाफ जबरन वसूली और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। इसके बाद देवली विधानसभा क्षेत्र से विधायक जरवाल को नौ मई को गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\