जरुरी जानकारी | हेक्सावेयर टेक का शेयर अपने निर्गम मूल्य से पांच प्रतिशत से अधिक चढ़कर सूचीबद्ध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख निजी इक्विटी कंपनी कार्लाइल समूह समर्थित हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 708 रुपये से पांच प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

नयी दिल्ली, 19 फरवरी प्रमुख निजी इक्विटी कंपनी कार्लाइल समूह समर्थित हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 708 रुपये से पांच प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर ने 3.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 731 रुपये पर शुरुआती की। बाद में यह 10.16 प्रतिशत चढ़कर 780 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई पर यह 5.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 745.50 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 46,127.06 करोड़ रुपये रहा।

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन 2.66 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी के 8,750 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 674-708 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\