देश की खबरें | गुवाहाटी में 1.4 करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन जब्त की गई, तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम पुलिस ने करीब 1.4 करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन जब्त की और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, आठ दिसंबर असम पुलिस ने करीब 1.4 करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन जब्त की और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

असम पुलिस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रणवज्योति गोस्वामी ने एक बयान में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने शनिवार शाम को बसिस्था थाना क्षेत्र के बालूघाट में छापेमारी की और एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि उसके पास से कुल 27 शीशियां जिनमें 36.05 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल फोन, एक स्कूटर और कुछ नकदी जब्त की गईं।

गोस्वामी ने कहा, ‘‘गिरफ्तार व्यक्ति की निशानदेही पर पुलिस ने दिसपुर थाना क्षेत्र के बेलटोला बाजार में एक घर की तलाशी ली तथा दो और मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया।’’

उन्होंने बताया कि दोनों के पास से पुलिस ने 138 ग्राम हेरोइन और दो मोबाइल फोन जब्त किए।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के मानकों के अनुसार जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 1.4 करोड़ रुपये है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड