देश की खबरें | राजौरी में हेरोइन जब्त, चार गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के राजौरी में चार संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों के पास से 85 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
जम्मू, 18 सितंबर जम्मू कश्मीर के राजौरी में चार संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों के पास से 85 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर रात थानामंडी इलाके में वाहनों की जांच के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि निजी कार में सवार शकील अहमद और सौरभ कुमार को मनयाल पर रोका गया। पुलिस ने उनके पास से 43 ग्राम हेरोइन जब्त की है।
प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य घटना में इसी स्थान पर जांच के दौरान विनीत सयाल और परवेज अहमद के पास से 42 ग्राम हेरोइन बरामद हुई जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि चारों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)