जरुरी जानकारी | हीरो मोटोकॉर्प का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दो प्रतिशत बढ़कर 1,108 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन विनिर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ दो प्रतिशत बढ़कर 1,108 करोड़ रुपये रहा। वाहनों की अधिक बिक्री के कारण कंपनी को यह मुनाफा हुआ।

नयी दिल्ली, छह फरवरी वाहन विनिर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ दो प्रतिशत बढ़कर 1,108 करोड़ रुपये रहा। वाहनों की अधिक बिक्री के कारण कंपनी को यह मुनाफा हुआ।

दोपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 1,091 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में परिचालन आय बढ़कर 10,260 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 9,788 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसकी बिक्री मात्रा 14.64 लाख इकाई रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 14.60 लाख इकाई थी।

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 100 रुपये प्रति शेयर (5,000 प्रतिशत) अंतरिम लाभांश घोषित किया है।

हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य वित्तीय अधिकारी विवेक आनंद ने कहा, "इस तिमाही और वित्त वर्ष में हमारा प्रदर्शन हमारी रणनीतिक प्राथमिकताओं के सफल क्रियान्वयन को दर्शाता है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज