विदेश की खबरें | मालाबार नौसेना अभ्यास में ऑस्ट्रेलियाई हिस्सेदारी से पारस्परिक हितों की रक्षा में मदद: बीगन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अगले मालाबार नौसेना अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया को आमंत्रित करने पर भारत के विचार करने की रिपोर्टों के बीच अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा कि ‘क्वाड’ के तीन अन्य सदस्यों के साथ सैन्य अभ्यास में कैनबरा का हिस्सा लेना अपने पारस्परिक हितों की रक्षा के लिए आवश्यक व्यवहार को सुदृढ़ करने के लिए बेहद फायदेमंद होगा।

वाशिंगटन, 24 जुलाई अगले मालाबार नौसेना अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया को आमंत्रित करने पर भारत के विचार करने की रिपोर्टों के बीच अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा कि ‘क्वाड’ के तीन अन्य सदस्यों के साथ सैन्य अभ्यास में कैनबरा का हिस्सा लेना अपने पारस्परिक हितों की रक्षा के लिए आवश्यक व्यवहार को सुदृढ़ करने के लिए बेहद फायदेमंद होगा।

उप विदेश मंत्री स्टीफन बीगन ने चीन को लेकर अमेरिकी नीति पर सुनवाई के दौरान विदेशी मामलों की सीनेट की समिति के सदस्यों के समक्ष बृहस्पतिवार को यह बयान दिया।

यह भी पढ़े | अमेरिकी सांसद ने भारत की तरह अफगान सिखों और हिंदुओं को शरणार्थी का दर्जा देने की अपील की.

भारत अगले वार्षिक नौसैनिक अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया को आमंत्रित करने पर विचार कर रहा है। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भारत मालाबार नौसेना अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया को आमंत्रित करने पर विचार कर रहा है और इस संबंध में आने वाले कुछ सप्ताह में औपचारिक फैसला लिया जाएगा।

पूर्वी लद्दाख में चीनी और भारतीय सेना के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मालाबार नौसेना अभ्यास में शामिल करने के लिए इच्छुक होने के संकेत दिए हैं।

यह भी पढ़े | अमेरिकी जेट के अवरोध के बाद बेरूत में हुई ईरानी विमान की आपात लैंडिंग.

बीगन ने कहा, ‘‘ भारत ने बस हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को मालाबार नौसेना अभ्यास के लिए आमंत्रित किया, जिससे क्वाड के चारों सदस्यों को एक साथ सैन्य अभ्यास करने का मौका मिलेगा, जो हमारे आपसी हितों की रक्षा के लिए हमारे लिए आवश्यक व्यवहार को सुदृढ़ करने के लिए बेहद फायदेमंद होगा।’’

क्वाड में भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका शामिल हैं। इस वार्षिक नौसेना अभ्यास में अभी तक भारत, जापान और अमेरिका ही हिस्सा लेते आए हैं। अमेरिका और भारत ने 1992 में हिंद महासागर में द्विपक्षीय नौसना अभ्यास की शुरुआत की थी। जापान 2015 में इस अभ्यास का स्थायी सदस्य बना।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\