देश की खबरें | उत्तराखंड में चार धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं निर्बाध रूप से चल रही हैं : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड सरकार ने शनिवार को कहा कि राज्य में चार धाम तीर्थ स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं का संचालन निर्बाध रूप से चल रहा है।

देहरादून, 10 मई उत्तराखंड सरकार ने शनिवार को कहा कि राज्य में चार धाम तीर्थ स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं का संचालन निर्बाध रूप से चल रहा है।

यह स्पष्टीकरण तब आया है जब यह अफवाह फैलने लगी कि केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं निलंबित कर दी गयी हैं।

अतिरिक्त सचिव सोनिका ने बताया कि केदारनाथ समेत सभी चार धाम तीर्थ स्थलों के लिए ‘हेली’ सेवाएं निर्बाध रूप से चल रही हैं।

उन्होंने हालांकि माना कि कुछ गैर-आपत्तिजनक प्रमाण-पत्र (एनओसी) और मंजूरी न मिलने के कारण सुबह हेलीकॉप्टर सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित रहीं लेकिन ये सेवाएं फिर शुरू कर दी गईं।

राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि अब तक चार लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा कर चुके हैं।

उसने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का आह्वान किया।

बयान में कहा गया है कि राज्य सरकार आपकी यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड