Hyderabad Floods: हैदाराबाद के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज, जलजमाव के कारण यातायात बाधित

इस सप्ताह की शुरुआत में शहर के कई हिस्सों में भारी बाढ़-बारिश से मची तबाही के बाद शनिवार को फिर से महानगर के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई और जलजमाव के कारण यातायात बाधित हो गया. मौसम विभाग ने रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है.

हैदराबाद में बाढ़ की स्तिथि, (फोटो क्रेडिट्स: ANI )

हैदराबाद, 17 अक्टूबर:  इस सप्ताह की शुरुआत में शहर के कई हिस्सों में भारी बाढ़-बारिश से मची तबाही के बाद शनिवार को फिर से महानगर के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई और जलजमाव के कारण यातायात बाधित हो गया. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को सुबह 8.30 बजे से रात 10 बजे तक मेडचल मल्काजगिरी जिले के सिंगापुर टाउनशिप में 157.3 मिमी (mm) और शहर के उप्पल (Uppal) के पास बांदलागुड़ा (Bandlaguda)  में 153 मिमी (mm) बारिश हुई.

शहर के कई अन्य इलाकों में भी भारी बारिश हुई. जीएचएमसी (G.H.M.C.) के निगरानी एवं आपदा प्रबंधन निदेशक विश्वजीत कामपति के एक ट्वीट के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के आपदा प्रतिक्रिया बल (डीआरएफ) (Disaster Reaction Force) (D.R.F.) के कर्मी लगातार जलजमाव और बाढ़ मे बचाव कार्य कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: Hyderabad Floods Pics and Videos: हैदराबाद में आफत की बारिश ने किया लोगों को बेहाल, देखें चौंकाने वाली तस्वीरें और वीडियो

मौसम विभाग ने रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी ने अपने लेटेस्ट वेदर अपडेट में कहा है कि उत्तरी कर्नाटक में गुलबर्गा के उत्तर में लगभग 80 किमी दूर एक डिप्रेशन है जो तेजी से महाराष्ट्र की और बढ़ रहा था.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, March 27: दिल्ली में चढ़ने लगा पारा, मुंबई-चेन्नई में उमस बरकरार; जानें आज देश के प्रमुख शहरों में कैसा रहेगा मौसम

RCB vs SRH T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Lahore Qalandars vs Hyderabad Kingsmen 1st T20 Match Preview: पहले मुकाबले में लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Lahore Qalandars vs Hyderabad Kingsmen 1st T20 Match Live Streaming In India: आज लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा पहला मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त