देश की खबरें | बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव के कारण बंगाल के तटीय इलाकों में भारी बारिश का अनुमान: आईएमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में 28 मई से भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बयान में यह जानकारी दी।

कोलकाता, 22 मई बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में 28 मई से भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बयान में यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि हवा के अनुकूल रुख और बंगाल की खाड़ी में नमी के कारण बृहस्पतिवार से अगले कुछ दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।

विभाग ने बताया कि 27 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर में कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है, जो अगले दो दिनों में और अधिक स्पष्ट हो जाएगा।

आईएमडी ने बताया, “कम दबाव के के प्रभाव से 28 मई को पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।”

मौसम विभाग ने बताया कि झारग्राम, पुरुलिया, हुगली व पश्चिम बर्धमान जिलों में एक या दो स्थानों पर तेज हवा के साथ गरज के साथ बारिश होने और हल्की से मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान है जबकि पश्चिम मेदिनीपुर और बीरभूम में भारी वर्षा हो सकती है।

आईएमडी ने बताया कि दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और उत्तरी दिनाजपुर जिलों में कुछेक स्थान पर बारिश होने का पूर्वानुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\