Mumbai Rainfall: मुंबई में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जल जमाव, जन परिवहन सेवाएं प्रभावित

मुंबई में रातभर हुई भारी बारिश के कारण बुधवार सुबह कई इलाकों में पानी भर गया और सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ. एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में मंगलवार देर शाम बारिश शुरू हुई थी. देश की आर्थिक राजधानी में कई स्थानों पर पानी भरने की वजह से बुधवार सुबह जन परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं

मुंबई में भारी बारिश (Photo Credits: ANI)

मुंबई (महाराष्ट्र), 23 सितम्बर: मुंबई में रातभर हुई भारी बारिश (Rainfall) के कारण बुधवार सुबह कई इलाकों में पानी भर गया और सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ. एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई (Mumbai) में मंगलवार देर शाम बारिश शुरू हुई थी. देश की आर्थिक राजधानी में कई स्थानों पर पानी भरने की वजह से बुधवार सुबह जन परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं. नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि कई सड़कों और निचले इलाकों में रातभर हुई बारिश की वजह से पानी भर गया और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ. कई वाहनों के पानी में खराब हो जाने के कारण भी यातायात बाधित हुआ.

मुंबई के नगरपालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने शहर में 'भारी से बेहद भारी बारिश' के भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान की वजह से आवश्यक सेवाओं के अलावा सभी कार्यालयों और अन्य संस्थानों को बुधवार को बंद रखने को कहा है. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चहल ने मुंबईवासियों से आपात स्थिति को छोड़ कर घरों से न निकलने की अपील की है. मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारी बारिश के कारण बुधवार सुबह पांच बजे उपनगर सेवाएं निलंबित रहीं.

यह भी पढ़ें: Mumbai Rainfall Update: मुंबई में भारी बारिश के कारण कई जगह भरा पानी, जन परिवहन सेवाएं प्रभावित

उन्होंने कहा, "सिओन-कुर्ला और चूनाभट्टी-कुर्ला में भारी बारिश और जल जमाव के कारण, सीएसएमटी-ठाणे और सीएसएमटी-वाशी के कुछ इलाकों में सुरक्षा कारणों के चलते यातायात रोक दिया गया." उन्होंने बताया कि ठाणे-कसारा, ठाणे-कर्जत और वाशी-पनवेल के बीच विशेष बसें (शटल) भी चलाईं गई. लंबी दूरी की कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन भी किया गया है. पश्चिमी रेलवे ने भी बताया कि चर्चगेट-अंधेरी स्टेशनों के बीच भारी बारिश और जलभराव के कारण उपनगरीय ट्रेन सेवाएं निलंबित रहीं.

उसने ट्वीट किया, "अंधेरी और विरार के बीच उपनगरीय लोकल सेवाएं सामान्य हैं." मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली उपनगरीय ट्रेनें कोविड-19 के कारण अभी आवश्यक सेवाओं में कार्यरत लोगों के लिए ही चलाई जा रही हैं और आम नागरिकों को इसमें यात्रा करने की अनुमति नहीं है. आईएमडी ने बुधवार दिन में मुंबई और ठाणे में भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

आईएमडी के उप महानिदेशक के. एस. होसालिकर के अनुसार सांताक्रूज में सुबह पांच बजे तक 273.6 मिमी और कोलाबा में 122.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि सड़कों पर पानी भरे होने के कारण बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) की बस सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं और कई जगह यातायात का रुख भी बदला गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

IMD Weather Alert: बिहार-झारखंड में 70kmph की रफ्तार से आएगा तूफान, उत्तर भारत में भीषण लू का कहर