देश की खबरें | राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान भरतपुर, जयपुर, उदयपुर व राजसमंद जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश पूर्वी भरतपुर के बयाना में 10.3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

जयपुर, सात जुलाई राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान भरतपुर, जयपुर, उदयपुर व राजसमंद जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश पूर्वी भरतपुर के बयाना में 10.3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतर स्थानों पर भारी बारिश, जबकि पश्चिमी इलाकें में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। भरतपुर और जयपुर संभाग के उत्तरी भागों में एक-दो जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी की चपेट में महाराष्ट्र, पिछले 24 घंटे में 5134 मामले पाए जाने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख के पार पहुंची.

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान जयपुर के फुलेरा में 7.8 सेंटीमीटर, उदयपुर के गोगुंदा में 6.6 सेंटीमीटर, राजसमंद के नाथद्वारा में 6.5 सेंटीमीटर, झालावाड के बकानी में 6.3 सेंटीमीटर, सवाईमाधोपुर के चौथ का बरवाडा में 5.4 सेंटीमीटर, सिरोही के पिंडवाडा में 4.4 सेंटीमीटर, अजमेर गेगल में 4 सेंटीमीटर, अजमेर के अजमेर तहसील में 3.7 सेंटीमीटर, सवाईमाधोपुर के खंडार में 3.7 सेंटीमीटर, राजसमंद के रेलमगरा में 3.1 सेंटीमीटर, सिरोही में 3.1 सेंटीमीटर, करौली के सपोटरा में 2.9 सेंटीमीटर और अन्य कई स्थानों पर 2.8 सेंटीमीटर से लेकर 1.6 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को भीलवाडा में 17 मिलीमीटर, जयपुर में 0.6 मिलीमीटर, डबोक और चूरू में बूंदाबांदी दर्ज की गई।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के पिछले 24 में कर्नाटक में 1,498 नए मरीज पाए गए: 7 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि फलौदी 42.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। बीकानेर और बाडमेर में अधिकतम तापमान 40.1—40.1 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 40 डिग्री, श्रीगंगानगर में 39.5 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 39.1 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 38.7 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा जयपुर में 36.9 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 36.5 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 36.2 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 36 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 35.2 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 35.2 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\