देश की खबरें | केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश, मानूसन की दस्तक के अगले दिन चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में दक्षिण-पश्चिमी मानसून की दस्तक के दूसरे दिन मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई जबकि राजधानी तिरुवनंतपुरम समेत चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहां कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया।

जियो

तिरुवनंतपुरम, दो जून केरल में दक्षिण-पश्चिमी मानसून की दस्तक के दूसरे दिन मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई जबकि राजधानी तिरुवनंतपुरम समेत चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहां कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि कोझीकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इसके तहत 6.4 सेंटीमीटर से लेकर 11.5 सेंटीमीटर तक भारी बारिश से लेकर 11.5- 20.4 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga: महाराष्ट्र के समुद्रीय तट के पास के 13 गांव को खाली कराया गया: 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

साथ ही, मंगलवार को सात जिलों में येलो अलर्ट (छिटपुट जगहों में भारी बारिश की संभावना) जारी किया गया है।

दक्षिणी-पश्चिमी मानूसन की दस्तक के साथ ही देश में चार महीने के मानसून सत्र की शुरुआत होती है। यह अपने नियमित समय के अनुसार ही एक जून को केरल पहुंचा और राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के साथ जीने को लेकर पांच सलाह.

आईएमडी के बुलटिन के मुताबिक, कोझीकोड जिले के वातकारा में मंगलवार सुबह साढे आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 19 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

इसके बाद कन्नूर में 12.97 सेंटीमीटर, तिरुवनंतपुरम में 11.3 सेंटीमीटर, तिरुवनंतपुरम हवाईअड्डा क्षेत्र में 13.1 सेंटीमीटर और अलप्पुझा में 4.4 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

तिरुवनंतपुरम और इसके आसपास के इलाकों में सोमवार रात और मंगलवार सुबह को हुई भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया।

मछुआरों को अगले 24 घंटे तक दक्षिण अरब सागर, लक्षद्वीप और केरल के तट से लगे समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\