देश की खबरें | बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण केरल में भारी बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में जारी मानसूनी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने भारी निम्न दबाव के कारण राज्य के कुछ इलाकों में अगले कुछ दिन तक भारी बारिश का अनुमान है।

तिरुवनंतपुरम, 29 मई केरल में जारी मानसूनी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने भारी निम्न दबाव के कारण राज्य के कुछ इलाकों में अगले कुछ दिन तक भारी बारिश का अनुमान है।

आईएमडी ने राज्य के चार जिलों अलप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की में ‘ऑरेंज’ अलर्ट भी जारी किया है।

‘ऑरेंज’ अलर्ट से अभिप्राय 24 घंटे में 11 सेंटीमीटर (सेमी) से 20 सेमी तक की भारी बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने बताया कि भारी बारिश के कारण राज्य की विभिन्न नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है।

प्राधिकरण ने ऐसी नदियों के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है। राज्य में मानसूनी बारिश के दौरान बारिश और तेज हवाओं के कारण व्यापक नुकसान हुआ है, पेड़ उखड़ गए हैं, बिजली के खंभे उखड़ने से बिजली सेवा बाधित हुई है और निचले इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई है।

खबरों के अनुसार, राज्य भर में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और तेज हवाओं से कई हिस्सों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

वायनाड जिले सहित राज्य के कई हिस्सों में सैकड़ों लोगों को राहत शिविरों में ठहराया गया है।

राज्य में मानसून ने निर्धारित समय से आठ दिन पहले 24 मई को दस्तक दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी