देश की खबरें | झारखंड में भारी बारिश : मलबे से दो छात्रों के शव निकाले गए, मकान गिरने से एक लड़की की मौत

(प्रादे62 आमुख और चौथे पैरा में सुधार के साथ रिपीट)

(तस्वीर के साथ)

रांची/जमशेदपुर, 19 जून झारखंड के खूंटी जिले में भारी बारिश के कारण निर्माणाधीन कुएं के ढह जाने से उसकी मिट्टी के नीचे 22 घंटे तक दबे रहने के बाद दो स्कूली छात्रों के शव बृहस्पतिवार को बरामद कर लिए गए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रांची जिले में मिट्टी का एक मकान ढह जाने के कारण 10 वर्षीय लड़की की भी मौत हो गयी।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का कहर जारी है। अलग-अलग जिलों में एक पुल और एक खाली आवासीय इमारत भी ढह गयी जबकि कई नदियां उफान पर हैं। इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मुरहू थाना क्षेत्र के तहत मुरहू पंचायत में नौ और 10 वर्षीय दो स्कूली छात्र एक निर्माणाधीन कुएं के पास थे तभी बुधवार दोपहर करीब दो बजे वह भारी बारिश की वजह से ढह गया।

खूंटी की उपायुक्त आर रॉनिटा ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक दल को बचाव अभियान में तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)