विदेश की खबरें | दक्षिण कोरिया में भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन, सुरंग से नौ शव निकाले गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि बारिश से अचानक आई बाढ़, भूस्खलन से देश भर में कई मकानों को नुकसान पहुंचा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उन्होंने बताया कि बारिश से अचानक आई बाढ़, भूस्खलन से देश भर में कई मकानों को नुकसान पहुंचा है।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कोरिया में भारी बारिश के कारण हुए हादसों में नौ जुलाई से अबतक 37 लोगों की जान गई है और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है।

शहर के अग्निशमन विभाग के प्रमुख सेओ जेयोंग-इल ने संवाददाताओं को बताया कि गोताखोरों सहित लगभग 900 बचावकर्मी चेओंगजू शहर स्थित सुरंग में बचाव अभियान चला रहे हैं। इस सुरंग में शनिवार शाम अचानक आई बाढ़ में एक बस सहित कई वाहन फंस गए थे।

अग्निशमन अधिकारियों का आकलन है कि दो से तीन मिनट के भीतर सुरंग में पानी भर गया था।

सोशल मीडिया पर साझा घटनास्थल की तस्वीरों और वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बचावकर्मी सुरंग से पानी निकाल रहे हैं और गोताखोर रबर की नावों के जरिये सुरंग के अंदर-बाहर आ-जा रहे हैं।

दमकल विभाग के अधिकारी यांग चान मो ने बताया कि सुरंग से पूरा पानी निकालने में कई घंटे लग जाएंगे।

उन्होंने कहा, “सुरंग में चार से पांच मीटर पानी, मिट्टी और मलबा भरा है। बचावकर्मी संभल-संभलकर आगे बढ़ रहे हैं, ताकि पानी में फंसा कोई व्यक्ति बह न जाए।”

सियो ने बताया कि सुरंग से नौ लोगों को बचाया गया है, जबकि परिवारों और अन्य लोगों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक लापता करीब 10 अन्य लोगों का फिलहाल पता नहीं लगाया जा सका है। उन्होंने कहा कि वाहनों में फंसे यात्रियों की सही संख्या के बारे में अभी सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है।

इस बीच, आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि 8,850 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और 27,260 परिवार कई दिनों से बिजली के बिना रह रहे हैं। बारिश की वजह से करीब 50 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं और 100 से अधिक मकान ध्वस्त हो गए हैं। मंत्रालय के मुताबिक कम से कम 35 लोगों का इलाज किया जा रहा है।

राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, राष्ट्रपति यून सुक येओल ने यूक्रेन की यात्रा के बाद पोलैंड रवाना होने के दौरान एक ट्रेन में, वर्षा जनित हादसों, बाढ़ तथा भूस्खलन से पहुंचे नुकसान की जानकारी के लिए शनिवार को आपात बैठक की।

राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि यून ने अधिकारियों से आपदा से निटपने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करने को कहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\