देश की खबरें | 19-21 जुलाई के दौरान उत्तर, पूर्वोत्तर भारत में भारी वर्षा की संभावना : आईएमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भारी वर्षा होने का अनुमान जताया और पश्चिम बंगाल, असम एवं मेघालय के लिए 19 से 21 जुलाई तक रेड वार्निंग जारी की।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भारी वर्षा होने का अनुमान जताया और पश्चिम बंगाल, असम एवं मेघालय के लिए 19 से 21 जुलाई तक रेड वार्निंग जारी की।

उसने अरूणाचल प्रदेश के लिए 19- से 20 जुलाई तक रेड वार्निंग और 21 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया।

यह भी पढ़े | Earthquake in Andaman and Nicobar Islands: दूसरी बार भूकंप से दहला अंडमान निकोबार, रिक्टर पैमाने पर 5.0 थी तीव्रता.

विभाग ने कहा कि संभावित वर्षा से असम में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ सकती है जहां 33 में से 27 जिलों में 39.8 लाख से अधिक लोग बृहस्पतिवार को बाढ़ से बेहाल थे।

इस साल राज्य में बाढ़ एवं भूस्खलन से अब तक 102 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

यह भी पढ़े | बकरीद को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन, यहां पढ़ें पूरी जानकारी.

उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी ने कहा कि मानसून 18 जुलाई से हिमालय की तलहटी वाले क्षेत्रों की ओर धीरे धीरे बढ़ना शुरू कर सकता है।

इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर की ओर जाने वाली नमीयुक्त दक्षिणी पश्विमी हवाओं तथा अरब सागर से हो करआने वाली हवाओं के चलते 18 और 19 जुलाई को उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में वर्षा में वृद्धि की संभावना है। उत्तरी भारत में 18 से 20 जुलाई के दौरान और पूर्वोत्तर में 18 से 21 जुलाई के दौरान कछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

आईएमडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में 19 से 21 जुलाई के दौरान और अरूणाचल प्रदेश में 19 - 20 जुलाई के दौरान भीषण वर्षा होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस