देश की खबरें | सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में भारी बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश हुई, जिससे कई गांव जलमग्न हो गए तथा देवभूमि द्वारका जिले में फंसे तीन लोगों को बचाने के लिए भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर तैनात करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 22 जून सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश हुई, जिससे कई गांव जलमग्न हो गए तथा देवभूमि द्वारका जिले में फंसे तीन लोगों को बचाने के लिए भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर तैनात करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

'स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (एसईओसी)' की ओर से कहा गया कि देवभूमि द्वारका जिले के कल्याणपुर तालुका में शाम छह बजे तक 12 घंटे की अवधि में 281 मिलीमीटर बारिश हुई।

देवभूमि द्वारका के जिलाधिकारी जीटी पांड्या ने कहा, "बाढ़ के कारण कल्याणपुर के केशवपुरा और टंकरिया गांव में फंसे आठ लोगों को क्षेत्र में तैनात राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने बचाया, जबकि पनेली गांव में तीन अन्य लोग ऐसी जगह फंसे हुए थे कि एनडीआरएफ की टीम उन तक नहीं पहुंच सकी।"

पांड्या ने एक वीडियो बयान में कहा, "मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ), राजस्व विभाग और राज्य राहत आयुक्त के प्रयास से भारतीय वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर तैनात किया गया, जिसने उन्हें बचाया और जामनगर वायुसेना अड्डे तक पहुंचाया।"

एसईओसी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार सौराष्ट्र क्षेत्र के जूनागढ़, राजकोट और गिर सोमनाथ के कुछ हिस्सों के साथ-साथ राज्य के दक्षिणी भाग में सूरत और वलसाड में भी भारी बारिश हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\