विदेश की खबरें | उष्णकटिबंधीय तूफान में तब्दील हुए इसायस के कारण अंदरुनी इलाकों में भी भारी बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तर कैरोलाइना पहुंचने पर इसायस का जोर कम पड़ा और यह एक उष्णकटिबंधीय तूफान में बदल गया।

उत्तर कैरोलाइना पहुंचने पर इसायस का जोर कम पड़ा और यह एक उष्णकटिबंधीय तूफान में बदल गया।

राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र ने यह जानकारी दी। चक्रवात सोमवार को रात ग्यारह बजे के बाद यहां पहुंचा तथा इस दौरान 136 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। बाद में तूफान के कमजोर पड़ने के बाद हवाएं अधिकतम 117 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।

यह भी पढ़े | अमेरिका COVID-19 के खिलाफ बहुत अच्छा कर रहा है, भारत में जबर्दस्त समस्या है: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि तूफान का असर मंगलवार देर रात तक जारी रहेगा और इसके बाद यह न्यू इंग्लैंड की तरफ बढ़ेगा।

राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र में चक्रवात विशेषज्ञ रॉबी बर्ग ने कहा, ‘‘ हमें नहीं लगता कि यह पूरी तरह कमजोर पड़ने जा रहा है। हम अब भी यही सोचते हैं कि इसके कारण बेहद तेज गति से हवाएं चलेंगी, जिसके कारण यह आने वाले एक या दो दिनों तक मध्य अटलांटिक और उत्तर-पूर्वी हिस्से को प्रभावित करेगा।’’

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 432 नए मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 2,80,461: राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्राल.

मौसम वैज्ञानिकों ने किल्मरनॉक, वर्जीनिया और वियना, मैरिलैंड में बवंडरों की आशंका को लेकर आगाह किया था ।

उत्तर की ओर बढ़ते इसायस के कारण भारी बारिश और पेड़ गिरने को लेकर पूर्वानुमान जताया गया था। तूफान के कारण करीब 500,000 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिनमें से अधिकतर वर्जीनिया और उत्तर कैरोलाइना से संबंधित थे।

इससे पहले, ओशन आइल तट में चक्रवात से कई जगह पानी भर गया और पांच घरों में आग लग गई। यहां के मेयर डेबी स्मिथ ने यह जानकारी थी।

तट के नजदीक की दुकानें तथा रेस्तरां पहले ही बंद हो चुके थे। समुद्र तट सुनसान थे।

अमेरिका के राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र ने सागर किनारे रहने वालों के लिए चेतावनी जारी की थी।

केंद्र के वरिष्ठ चक्रवात विशेषज्ञ डेनियल ब्राउन ने कहा, ‘‘भारी बारिश के कारण पूर्वी कैरोलाइनास, अटलांटिक के कुछ हिस्से तथा उत्तरपूर्वी अमेरिका में अचानक बाढ़ आ सकती है।’’

उष्णकटिबंधीय चक्रवात की चेतावनी अमेरिकी राज्य मेने तक के लिए जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि कुछ इलाकों में बुधवार को आकस्मिक बाढ़ आने की आशंका है।

इसायस सोमवार रात ग्यारह बजे एक उष्णकटिबंधीय तूफान से अधिक गंभीर होकर पहली श्रेणी के तूफान में बदल गया। चक्रवात केंद्र ने कहा कि इसायस मंगलवार को दक्षिण उत्तर कैरोलाइना में पहुंचेगा।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इसायस को ‘बहुत गंभीर’ बताया था।

इस चक्रवात के कारण अब तक दो लोगों की मौत हुई है।

ट्रंप ने कहा था, ‘‘चक्रवात का वेग बढ़ने और इसके कारण बाढ़ आने की आशंका है। सभी सतर्क रहें और इसके गुजरने का इंतजार करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\