विदेश की खबरें | इंडोनेशिया में भारी बारिश से भूस्खलन, 10 व्यक्तियों की मौत, नौ लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नगनजुक (इंडोनेशिया), 15 फरवरी (एपी) इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन होने से कम से कम 10 व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि चार बच्चों समेत नौ अन्य लापता हो गये।

नगनजुक (इंडोनेशिया), 15 फरवरी (एपी) इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन होने से कम से कम 10 व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि चार बच्चों समेत नौ अन्य लापता हो गये।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आपात सेवा कर्मियों के पास उपकरणों की कमी है और सोमवार को वे अपने हाथों तथा कृषि में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों से मिट्टी हटा रहे थे ताकि उसमें दबे हुए लोगों को निकाला जा सके।

राष्ट्रीय आपदा राहत एजेंसी के प्रवक्ता रदित्या जाती ने बताया कि पूर्वी जावा के नगनजुक जिले के सेलोपुरो गांव में लापता लोगों की तलाश में दर्जनों सैनिक, पुलिसकर्मी और स्वयंसेवक लगे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार देर शाम आसपास की पहाड़ियों से कीचड़ कम से कम आठ घरों पर गिरा जिसके नीचे 21 लोग दब गए। इस घटना में 14 लोग जख्मी हुए हैं। रविवार को दो लोगों को बचा लिया गया।

नगनजुक के जिला प्रमुख नोवी रहमान हिदायत ने बताया कि सोमवार को बचावकर्मियों को छह मीटर गहरे कीचड़ में शव मिले और वे नौ अन्य की तलाश में जुटे हुए हैं। बाद में भारी उपकरण भी मदद के लिए पहुंचे।

जाती ने बताया कि सोमवार का प्रांत के अन्य जिलों में रात भर की बारिश के बाद नदियों के तट टूट जाने के बाद आसपास के कुछ रिहायशी इलाकों में तीन फुट तक कीचड़ वाला पानी आ गया और लोगों को अपना घर-बार छोड़कर भागना पड़ा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड