देश की खबरें | राजस्थान के कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कई जिलों में लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी चौबीस घंटे में भी कई जगह भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

जयपुर, 12 सितंबर राजस्थान के कई जिलों में लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी चौबीस घंटे में भी कई जगह भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह तक के चौबीस घंटे में राज्य में कई जगह भारी से अति भारी बारिश हुई। सबसे अधिक 237 मिलीमीटर बारिश धौलपुर के राजाखेड़ा में हुई। इसके अलावा धौलपुर में 186 मिलीमीटर बारिश हुई। झालावाड़ के अकलेरा में 130 मिमी., सवाई माधोपुर में 159 मिमी. बारिश हुई जो अति भारी श्रेणी में आती है।

इसके अलावा भी भरतपुर, करौली, कोटा व प्रतापगढ़ में कई जगह भारी बारिश हुई।

धौलपुर तथा आसपास के इलाके में लगातार हो रही बारिश के बाद में पार्वती बांध के दस गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। इसके साथ ही धौलपुर बाड़ी मार्ग पर स्थित उर्मिला सागर बांध भी ओवरफ्लो हो गया है तथा धौलपुर से करौली को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 11बी को आवागमन के लिए बंद किया गया है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मध्य प्रदेश के ऊपर बना 'डिप्रेशन' आज दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर पहुंच चुका है। इसके आगामी 24 घंटों में लगभग उत्तर की ओर आगे बढ़ने व कमजोर होकर 'वेल मार्क लो प्रेशर' बनने की संभावना है।

इस तंत्र के प्रभाव से आगामी 24 घंटों भरतपुर, जयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं भारी, अति भारी बारिश व अजमेर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं 13 सितंबर से राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा उत्तर-पूर्वी राजस्थान में मेघ गर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 14 से 17 सितंबर के दौरान छिटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम केंद्र के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू