खेल की खबरें | हार्दिक गेंदबाजी का इच्छुक, लेकिन हमें उसके शरीर को देखना होगा: जहीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई इंडियंस के क्रिकेट परिचालन निदेशक जहीर खान ने रविवार को कहा कि हार्दिक पंड्या गेंदबाजी करने के इच्छुक हैं लेकिन टीम प्रबंधन को उनके शरीर को भी देखना होगा क्योंकि यह हरफनमौला पीठ में चोट के कारण लंबे विश्राम के बाद खेल रहा है।

दुबई, 26 सितंबर मुंबई इंडियंस के क्रिकेट परिचालन निदेशक जहीर खान ने रविवार को कहा कि हार्दिक पंड्या गेंदबाजी करने के इच्छुक हैं लेकिन टीम प्रबंधन को उनके शरीर को भी देखना होगा क्योंकि यह हरफनमौला पीठ में चोट के कारण लंबे विश्राम के बाद खेल रहा है।

पिछले साल नवंबर में 26 साल के हार्दिक ने लंदन में सर्जरी करायी थी और मार्च में क्रिकेट में वापसी की थी लेकिन उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले दो मैचों में मुंबई इंडियंस के लिये गेंदबाजी नहीं की थी।

यह भी पढ़े | IPL Updates: यहां पढ़ें आईपीएल में अबतक सबसे ज्यादा 200 रन बनाने वाली टीमों के नाम.

जहीर से जब हार्दिक की गेंदबाजी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी उसके (हार्दिक) गेंदबाजी करने की उम्मीद कर रहे हैं और वह ऐसा खिलाड़ी है जो जब गेंदबाजी कर रहा हो तो किसी भी टीम का संतुलन बदल सकता है और वह इस बात को समझता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमें उसके शरीर को देखना होगा और हम फिजियो से इसके बारे में परामर्श कर रहे हैं। ’’

यह भी पढ़े | RR vs KXIP 9th IPL Match 2020: मैच से पहले यहां पढ़ें राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब के बीच कैसे रहें हैं आंकड़े.

उन्होंने कहा, ‘‘हम उसे गेंदबाजी करते हुए देखना चाहते हैं, वह भी गेंदबाजी करने का इच्छुक है और वह सचमुच गेंदबाजी करना चाहता है, हमें इंतजार करना होगा और संयम बरतना होगा और उसके शरीर को भी देखना होगा। आखिरकार गेंदबाज को चोटें काफी प्रभावित करती हैं। ’’

हार्दिक ने कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले दो मैचों में 18 और 14 रन की पारियां खेली।

उन्होंने कहा, ‘‘हम खुश हैं कि वह बल्लेबाज के तौर पर मौजूद हैं और पूर्ण फिटनेस के साथ योगदान दे रहा है। यह अच्छा है और उम्मीद करते हैं कि आप उसे जल्द ही गेंदबाजी करते हुए देखोगे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी