देश की खबरें | डॉक्टर कफील खान की हिरासत के मामले में सुनवाई टली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने डॉक्टर कफील खान की कथित अवैध हिरासत के मामले में सुनवाई सोमवार को टाल दी। मामले में अगली सुनवाई 27 अगस्त को होनी तय है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

प्रयागराज, 24 अगस्त इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने डॉक्टर कफील खान की कथित अवैध हिरासत के मामले में सुनवाई सोमवार को टाल दी। मामले में अगली सुनवाई 27 अगस्त को होनी तय है।

दोनों पक्षों द्वारा कुछ अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करने का अनुरोध किए जाने पर अदालत ने सुनवाई टाली। अदालत राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही के मूल रिकॉर्ड देखना चाहती थी जिसके तहत डॉक्टर कफील खान को हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़े | AIMA MAT IBT 2020 admit card released: आइमा एंट्रेंस के लिए एडमिट कार्ड जारी, mat.aima.in, पर जाकर कर सकते हैं डाउनलोड.

मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह की पीठ ने डॉक्टर कफील की मां नुजहत परवीन की याचिका पर यह आदेश पारित किया जिन्होंने डॉक्टर कफील की रिहाई की मांग की है।

याचिकाकर्ता के मुताबिक, डॉक्टर कफील को एक सक्षम अदालत द्वारा जमानत दे दी गई थी और उन्हें जमानत पर रिहा किया जाना था। हालांकि चार दिनों तक उन्हें रिहा नहीं किया गया और बाद में उन पर रासुका लगा दिया गया। इसलिए उनकी हिरासत अवैध है।

यह भी पढ़े | CWC Meet: सोनिया गांधी ही बनी रहेंगी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष, सीडब्ल्यूसी की बैठक में लिया गया फैसला.

डॉक्टर कफील खान ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के दौरान 10 दिसंबर को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कथित तौर पर एक भाषण दिया था। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उस भाषण को भड़काऊ मानकर उनपर रासुका लगाया गया।

डॉक्टर कफील को अलीगढ़ के सिविल लाइंस पुलिस थाना में दर्ज एक मामले में 29 जनवरी को मुंबई हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\