देश की खबरें | सरोजिनी नगर में 200 झुग्गियों को गिराए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ याचिका पर सुनवाई सोमवार को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय राष्ट्रीय राजधानी के सरोजिनी नगर में लगभग 200 'झुग्गियों' के प्रस्तावित विध्वंस पर अंतरिम रोक लगाने और सरकार की नीति के अनुसार झुग्गी बस्तियों में रहने वालों का पुनर्वास करने तथा उन्हें अन्यत्र बसाने संबंधी याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा।

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल उच्चतम न्यायालय राष्ट्रीय राजधानी के सरोजिनी नगर में लगभग 200 'झुग्गियों' के प्रस्तावित विध्वंस पर अंतरिम रोक लगाने और सरकार की नीति के अनुसार झुग्गी बस्तियों में रहने वालों का पुनर्वास करने तथा उन्हें अन्यत्र बसाने संबंधी याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा।

न्यायमूर्ति के. एम. जोसेफ और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय की पीठ झुग्गी निवासी बालिका वैशाली द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करेगी। वैशाली की 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। उसने पीठ से अनुरोध किया कि इलाके के घरों को फिलहाल तोड़ा नहीं जाना चाहिए।

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन. वी. रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह और वकील अमन पंवार की दलीलों पर गौर किया था कि झुग्गियों को ध्वस्त करने के आसन्न खतरे के मद्देनजर याचिका पर तत्काल सुनवाई की जरूरत है।

शीर्ष अदालत ने हालांकि, पिछले शुक्रवार को अधिकारियों को सुने बिना स्थगन को बढ़ाने से इनकार कर दिया था।

झुग्गियों को हटाए जाने के मुद्दे पर दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा दी गई अंतरिम रोक सोमवार को समाप्त हो रही है।

वैशाली के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि झुग्गीवासी 1980 से वहां रह रहे हैं और वे इस स्थल पर किसी भी सरकारी परियोजना को रोकना नहीं चाहते हैं।

हालांकि, झुग्गीवासी प्रस्तावित विध्वंस को स्थगित करने के अलावा, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अपना पुनर्वास और 'झुग्गियों' को अन्यत्र बसाने की मांग कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी