खेल की खबरें | तीन साल के प्रतिबंध के खिलाफ उमर की अपील पर सुनवाई 13 जुलाई को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सटोरिये द्वारा संपर्क किये जाने की जानकारी देने में नाकाम रहने पर लगे तीन साल के प्रतिबंध के खिलाफ दागी बल्लेबाज उमर अकमल की अपील पर उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) फाकिर मुहम्मद खोखर 13 जुलाई को सुनवाई करेंगे।

लाहौर, छह जुलाई सटोरिये द्वारा संपर्क किये जाने की जानकारी देने में नाकाम रहने पर लगे तीन साल के प्रतिबंध के खिलाफ दागी बल्लेबाज उमर अकमल की अपील पर उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) फाकिर मुहम्मद खोखर 13 जुलाई को सुनवाई करेंगे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | विनोद राय ने किया खुलासा, कहा- टीम इंडिया के कोच पद के लिए राहुल द्रविड़ से हुई थी बात, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया.

अनुशासनात्मक समिति ने इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से पहले भ्रष्टाचारियों द्वारा संपर्क की जानकारी देने में नाकाम रहने का दोषी पाते हुए उमर को अप्रैल में खेल के सभी प्रारूपों से प्रतिबंधित किया था।

यह सुनवाई पहले 11 जून को होनी थी लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। सुनवाई अब लाहौर के राष्ट्रीय हाई परफोर्मेंस केंद्र में होगी।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: BCCI आईपीएल 13 की तैयारी करेगी शुरू, ICC द्वारा T20 वर्ल्ड कप पर जल्द नहीं लिए जा रहे फैसले से बोर्ड नाखुश.

पीसीबी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, ‘‘उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) फाकिर मुहम्मद खोखर स्वतंत्र निर्णायक के रूप में 13 जुलाई को लाहौर में राष्ट्रीय हाई परफोर्मेंस केंद्र में उमर अकमल की अपील पर सुनवाई करेंगे।’’

वेबसाइट के अनुसार, ‘‘उमर अकमल और पीसीबी को सुनवाई का नोटिस जारी कर दिया गया है। न्यायमूर्ति खोखर के फैसला सुनाने तक पीसीबी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं देगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\