देश की खबरें | दीपिका की प्रबंधक की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक स्थानीय अदालत ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश की मादक पदार्थ मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई शनिवार को 10 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, सात नवंबर एक स्थानीय अदालत ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश की मादक पदार्थ मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई शनिवार को 10 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी।

इस मामले की जांच कर रहे स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने पिछली सुनवाई के दौरान अदालत को बताया था कि वह अभी प्रकाश के खिलाफ कोई ''सख्त'' कार्रवाई (जैसे गिरफ्तारी) नहीं करेगा।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: पति करता था गर्लफ्रेंड से प्यार, पत्नी ने खुशी-खुशी करवाई दोनों की शादी.

विशेष लोक अभियोजक अतुल सर्पांडे ने कहा कि एनसीबी का आश्वासन जारी रहेगा लेकिन प्रकाश को जांच में सहयोग करना होगा।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले की जांच कर रहे एनसीबी ने सिंतबर में प्रकाश से पूछताछ की थी और पिछले महीने फिर से उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया गया था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020 Exit Polls Live Streaming on Aaj Tak: यहां देखें आज तक के एग्जिट पोल के नतीजे.

इस मामले में गिरफ्तारी के डर के चलते प्रकाश ने विशेष ‘एनडीपीएस’ अदालत के समक्ष अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

पिछली सुनवाई में प्रकाश के वकील ने कहा था कि वह जांच में सहयोग करेंगी और एनसीबी के समक्ष पेश होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Hardik Pandya IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन, ऑलराउंडर के आकंड़ों पर एक नजर

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर