विदेश की खबरें | ‘शार्ली हेब्दो’ आतंकी हमला मामले में पेरिस में सुनवाई शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन हमलों के बाद यूरोप में इस्लामिक स्टेट समूह द्वारा कई आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दिया गया था।

उन हमलों के बाद यूरोप में इस्लामिक स्टेट समूह द्वारा कई आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दिया गया था।

जनवरी 2015 में तीन दिनों तक चले हमलों के दौरान 17 लोगों और सभी तीन बंदूकधारियों की मौत हो गई थी। उसी साल बाद में इस्लामिक स्टेट के अन्य नेटवर्क ने फिर से पेरिस में आतंकवादी हमला किया जिसमें 130 लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े | COVID-19 के कारण ऑस्ट्रेलिया में 30 साल बाद आई मंदी, GDP में 7% की गिरावट दर्ज.

आतंकवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली अदालत में इन मुकदमों की सुनवाई हुयी। मामले में आरोपियों पर हथियार व कार खरीदने और साजोसामान की मदद करने जैसे आरोप हैं।

अधिकतर आरोपियों का कहना है कि उन्हें लगा कि वे किसी सामान्य अपराध की योजना बनाने में मदद कर रहे हैं। एकमात्र महिला आरोपी सहित तीन की गैरहाजिरी में सुनवाई हो रही है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: इमरान सरकार के राज में अल्पसंख्यकों का बुरा हाल, पाक की दमनकारी नीतियों के खिलाफ पूरी दुनिया में प्रदर्शन.

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने आरटीएल रेडियो से कहा कि सुनवाई से यह स्थापित होगा कि दोनों हमलों का आपस में संबंध में था। उन्होंने कहा कि वह हमला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर और यहूदियों के खिलाफ था।

ओलांद उस समय फ्रांस के राष्ट्रपति थे।

बुधवार को सुनवाई कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुयी और मुख्य अदालत कक्ष और उसके आसपास कई पुलिस नाके बनाए गए थे।

पास की दुकानों में ‘शार्ली हेब्दो’ पत्रिका का नया अंक आ गया था जिसमें पैगंबर मोहम्मद का कार्टून फिर प्रकााशित हुआ है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड