देश की खबरें | ‘तय समय पर टीका लगवाने से चूके स्वास्थ्यकर्मियों को आयु वर्ग के टीकाकरण में मिलेगा मौका’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि तय कार्यक्रम या उसके बाद टीका नहीं लगवा सके कोरोना योद्धाओं को अब आयु वर्ग के हिसाब से होने वाले टीकाकरण के दौरान टीका लगवाना होगा।

नयी दिल्ली, नौ फरवरी केन्द्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि तय कार्यक्रम या उसके बाद टीका नहीं लगवा सके कोरोना योद्धाओं को अब आयु वर्ग के हिसाब से होने वाले टीकाकरण के दौरान टीका लगवाना होगा।

केन्द्र ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को सलाह दी है कि वे कोरोना योद्धाओं के लिए पहले चरण का टीकाकरण छह मार्च तक पूरा कर लें।

केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से कहा गया है कि टीकाकरण के लिए विकसित मोबाइल ऐप पर पंजीकरण कराने वाले सभी स्वास्थ्यकर्मियों को एक मार्च पर टीका लगा दिया जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को सलाह दी है कि वे सभी कोरोना योद्धाओं को छह मार्च तक टीका लगवाने का अवसर दें। जो कोरोना योद्धा अपने समय पर या बाद में अवसर मिलने पर टीका लगवाने में असफल रहे हैं, उन्हें आयु वर्ग के अनुसार होने वाले टीकाकरण में अपनी बारी का इंतजार करना होगा।’’

गौरतलब है कि सरकार ने 50 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान मार्च से शुरू करने का फैसला लिया है।

देश में महामारी के हालात पर नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी. के. पॉल ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बावजूद स्वास्थ्यकर्मियों और बड़ी आबादी को मरने से बचाना और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश का सौभाग्य है कि दो टीके भारत में ही विकसित हुए हैं और छह-सात और विकसित किए जा रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\