देश की खबरें | स्कूल की प्रधान अध्यापिका, सेवानिवृत्त कर्मी पोस्को के तहत गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मी और एक स्कूल में प्रधान अध्यापिका उसकी पत्नी को एक बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोयंबटूर, 21 अक्टूबर तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मी और एक स्कूल में प्रधान अध्यापिका उसकी पत्नी को एक बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि थानगवेल ने अपनी पत्नी अय्यम्मल को प्राथमिक स्कूल छोड़ने के बाद, मध्यावकाश के दौरान विद्यालय की 10 वर्षीय बच्ची का उत्पीड़न किया।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: क्या तेजस्वी यादव के चुनावी पिच पर खेलने के लिए मजबूर हो रही है NDA?.

उन्होंने बताया कि बच्ची ने प्रधान अध्यापिका से इसकी शिकायत की तो उसने बच्ची को पीटा।

पुलिस ने बताया कि जब बच्ची ने स्कूल से स्थानांतरण की गुहार लगाई तो आरोपी ने बच्ची को धमकाया।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री सीएम जगनमोहन ने कनकदुर्गा मंदिर का दौरा किया, आज चट्टान गिरने से दो लोग हुए थे घायल: 21 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसके बाद, पीड़िता ने अपने माता-पिता को आप बीती सुनाई जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद थानगवेल और अय्यम्मल को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोस्को) कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें