देश की खबरें | मुख्य समाचार दोपहर तीन बजे तक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाषा की विभिन्न फाइलों से सोमवार दोपहर तीन बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
नयी दिल्ली, तीन अगस्त की विभिन्न फाइलों से सोमवार दोपहर तीन बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खुद को किया आइसोलेट, शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह से की थी मुलाकात.
दि13 : वायरस लीड मामले
देश में कोविड-19 के मामले 18 लाख के पार, स्वस्थ होने वालों की संख्या 11.86 लाख हुई
यह भी पढ़े | Sero Survey in Delhi: दिल्ली में दोबारा होगा सीरो सर्वे, जानिए क्या हैं फायदे.
नयी दिल्ली, देश में कोविड-19 के एक दिन में 52,972 मामले सामने आने के बाद सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 18 लाख के पार पहुंच गए जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी 11.86 लाख से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी।
दि1 : डीसीजीआई टीका परीक्षण
डीसीजीआई ने कोविड-19 के टीके के दूसरे-तीसरे चरण के मानव परीक्षण की इजाजत दी
नयी दिल्ली, भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित कोविड-19 के टीके के देश में दूसरे व तीसरे चरण के मानव परीक्षण के लिये सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को मंजूरी दे दी है।
दि3 : कोविंद रक्षा बंधन
राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने दी रक्षा बंधन की शुभकामनाएं
नयी दिल्ली, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को समस्त देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से आग्रह किया कि वे महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराएं।
दि17 मोदी लता रक्षाबंधन
रक्षा बंधन पर मोदी ने लता से कहा - करोड़ों माताओं, बहनों के आशीर्वाद से देश नित नयी ऊंचाइयां छूएगा
नयी दिल्ली, सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने रक्षा बंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश को और ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा मांगा, जिसके जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि करोड़ों माताओं एवं बहनों के आशीर्वाद से देश नित नयी ऊंचाइयां छूएगा और नयी सफलताएं प्राप्त करेगा।
प्रादे5 : कश्मीर जवान
जम्मू कश्मीर में प्रादेशिक सेना का जवान लापता
श्रीनगर, जम्मू कश्मीर में प्रादेशिक सेना (टीए) का एक जवान लापता हो गया है और जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में उसका वाहन जली हुई अवस्था में पाया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
प्रादे9 : तमिलनाडु शिक्षा पलानीस्वामी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)