दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार

जमात

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल सोमवार दोपहर दो बजे तक ‘’ की विभिन्न फाइलों से जारी प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं:

दि4 वायरस लीड मामले

अब तक 308 लोग कोरोना वायरस के शिकार, संक्रमितों की संख्या 9,152 पर पहुंची

नयी दिल्ली, देश में कोरोना वारयस वैश्विक महामारी के कारण 35 और लोगों की मौत होने के बाद इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर सोमवार को 308 हो गई और संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 9,152 हो गई।

दि12 वायरस मंत्री कार्यालय

कई मंत्रियों, अधिकारियों ने मंत्रालयों से काम करना शुरू किया

नयी दिल्ली, कई केन्द्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को यहां अपने-अपने कार्यालयों से काम करना शुरू कर दिया।

दि10 नायडू मोदी पर्व

उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बैसाखी सहित अन्य पर्वों की शुभकामनायें

नयी दिल्ली, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैसाखी, विशु, पुथांदु, मसादी और बहाग बिहू पर्वों की सोमवार को देशवासियों को शुभकामनायें देते हुये कहा है कि देश परीक्षा के दौर से गुजर रहा है और ये त्यौहार संकट पूर्ण परिस्थितियों से जूझने के लिये नयी ऊर्जा देते हैं।

प्रादे16 महाराष्ट्र वधावन शिवसेना

वधावन परिवार को यात्रा की अनुमति मामला : शिवसेना ने पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस पर साधा निशाना

मुंबई, शिवसेना ने सोमवार को कहा कि घोटाले के आरोपों से घिरे डीएचएफएल के प्रमोटर- कपिल और धीरज वधावन तथा 21 अन्य को लॉकडाउन के बीच हिल स्टेशन की यात्रा की अनुमति देने वाले आईपीएस अधिकारी को पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के गृह विभाग में नियुक्त किया था।

प्रादे9 कर्नाटक राजशेखरन निधन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजशेखरन का निधन

बेंगलुरु, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एम वी राजशेखरन का सोमवार को बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे।

वि11 वायरस अमेरिका न्यूयॉर्क मामले

कोरोना वायरस: न्यूयॉर्क शहर में चीन, ब्रिटेन से अधिक हुए संक्रमण के मामले

न्यूयॉर्क, अमेरिका में कोविड-19 वैश्विक महामारी के केंद्र न्यूयॉर्क शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर एक लाख से अधिक हो गए हैं और यह संख्या चीन और ब्रिटेन में संक्रमित लोगों की संख्या से भी ज्यादा है।

अर्थ2 ओपेक तेल

कोरोना वायरस संकट के चलते शीर्ष तेल उत्पादक ‘ऐतिहासिक’ कटौती को तैयार

वियना, शीर्ष तेल उत्पादक देशों ने कोरोना वायरस संकट और सऊदी अरब-रूस के बीच कीमत यु्द्ध के चलते कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट को थामने के लिए उत्पादन में ‘‘ऐतिहासिक’’ कटौती करने पर सहमति जताई है, जिसके बाद सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली।

अर्थ10 लॉकडाउन एफआरएआई

छोटी दुकानों को खोलने की इजाजत दी जाए, दिहाड़ी आमदनी की हो क्षतिपूर्ति: एफआरएआई

नयी दिल्ली, फेडरेशन ऑफ रिटेलर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) ने सोमवार को सरकार से आग्रह किया कि छोटी दुकानों को खोलने की इजाजत दी जाए क्योंकि लॉकडाउन के बाद छोटे दुकानदारों की दैनिक आमदनी पूरी तरह बंद हो गई है। इसके साथ ही इन दुकानदारों को क्षतिपूर्ति देने की मांग भी की गई।

खेल10 खेल मुक्केबाजी एशिया भारत

इस साल नवंबर-दिसंबर में एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा भारत

नयी दिल्ली, भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने खुलासा किया है कि भारत नवंबर-दिसंबर में महिला और पुरुष एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। बीएफआई ने साथ ही भरोसा जताया कि तब तक कोविड-19 महामारी पूरी तरह से नियंत्रण में आ चुकी होगी।

खेल7 खेल गंभीर धोनी

आईपीएल नहीं हुआ तो धोनी के लिए वापसी मुश्किल होगी: गंभीर

मुंबई, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि अगर इस साल इंडियन प्रीमियर लीग नहीं हुई तो महेंद्र सिंह धोनी के लिए भारतीय टीम में वापसी करना मुश्किल होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट