जरुरी जानकारी | एचडीएफसी केरल की संपत्ति प्रबंधन कंपनी में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आवास ऋण देने वाली कंपनी एचडीएफसी लि. ने सोमवार को कहा कि वह केरल की बुनियादी ढांचा कोष प्रबंधन कंपनी केआईएफएमएल में 9.90 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल आवास ऋण देने वाली कंपनी एचडीएफसी लि. ने सोमवार को कहा कि वह केरल की बुनियादी ढांचा कोष प्रबंधन कंपनी केआईएफएमएल में 9.90 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

एचडीएफसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘...कंपनी ने केरल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड मैनेजमेंट लि. (केआईएफएमएल) में निजी नियोजन आधार पर जारी 10 रुपये मूल्य के 3,88,303 इक्विटी शेयरों में निवेश किया।

यह 9.90 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।’’

अधिग्रहण की लागत प्रति शेयर 10 रुपये अंकित मूल्य के बराबर है। सौदा एक महीने में पूरा होने की उम्मीद है।

केरल इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट फंड बोर्ड द्वारा प्रवर्तित केआईएफएमएल का गठन नवंबर 2018 में किया गया। यह संपत्ति प्रबंधन कंपनी के रूप में काम करती है।

केआईएफएमएल का नेटवर्थ 31 मार्च, 2020 की स्थिति के अनुसार 1.88 करोड़ रुपये है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now