जरुरी जानकारी | एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 3.50 प्रतिशत टूटा, बाजार पूंजीकरण 42,206 करोड़ रुपये घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुनाफावसूली के कारण एचडीएफसी बैंक के शेयर में मंगलवार को करीब 3.50 प्रतिशत की गिरावट आई। बिकवाली दबाव से बैंक का बाजार पूंजीकरण 42,205.92 करोड़ रुपये लुढ़क गया।

नयी दिल्ली, 13 अगस्त मुनाफावसूली के कारण एचडीएफसी बैंक के शेयर में मंगलवार को करीब 3.50 प्रतिशत की गिरावट आई। बिकवाली दबाव से बैंक का बाजार पूंजीकरण 42,205.92 करोड़ रुपये लुढ़क गया।

शेयर में गिरावट का कारण संभवत: हाल में एमएससीआई (मॉर्गन स्टेनले कैपिटल इंटरनेशन) सूचकांक में बदलाव से उम्मीद से कम कोष (पैसिव फंड) का आना है।

बीएसई में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक का शेयर 3.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,603.60 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 3.60 प्रतिशत टूटकर 1,601.20 रुपये पर आ गया था।

एनएसई में यह 3.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,603.20 रुपये पर बंद हुआ।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘एचडीएफसी बैंक में गिरावट का कारण हाल में एमएससीआई सूचकांक में फेरबदल के कारण उम्मीद से कम ‘पैसिव फंड’ का प्रवाह होना है।’’

बैंक का बाजार पूंजीकरण 42,205.92 करोड़ रुपये घटकर 12,21,541.23 करोड़ रुपये रहा।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से एचडीएफसी बैंक सर्वाधिक नुकसान में रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now