Ind vs Aus: भारतीय स्पिनरों के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की मदद को तैयार हेडन- रिपोर्ट

दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की समस्या दूर करने के लिये तैयार हैं अगर उन्हें ऐसा करने के लिए कहा जाता है तो। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को पहले दो टेस्ट में भारतीय स्पिनरों ने काफी परेशान किया.

मैथ्यू हेडन ( Photo Credit: Twitter)

नयी दिल्ली, 21 फरवरी दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की समस्या दूर करने के लिये तैयार हैं अगर उन्हें ऐसा करने के लिए कहा जाता है तो. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को पहले दो टेस्ट में भारतीय स्पिनरों ने काफी परेशान किया.

ऑस्ट्रेलिया ने नागपुर और नई दिल्ली में रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के नेतृत्व में भारतीय स्पिनरों के खिलाफ 40 में से 32 विकेट गंवाए. यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रलिया को लगा बड़ा झटका, डेविड वार्नर चोट के कारण बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बचे हुए मैचों से हुए बाहर

हेडन ने मेजबान प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स के लिए श्रृंखला पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह भारतीय स्पिनरों के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की मदद करने के लिए खुशी-खुशी अपना हाथ आगे बढ़ाएंगे और वह इसके लिए कुछ नहीं लेंगे.

‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ ने हेडन के हवाले से कहा, ‘‘शत प्रतिशत, दिन या रात, किसी भी समय.’’

बाएं हाथ के इस 51 वर्षीय पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘‘मुझे जब भी कुछ भी करने के लिए कहा जाता है तो मैं हमेशा किसी भी समय उसके लिए हां कहता हूं.’’

पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने मेहमान टीम प्रबंधन से हेडन की विशेषज्ञता का उपयोग करने के लिए कहा है जिन्होंने स्टीव वॉ के नेतृत्व में 2001 के एतिहासिक दौरे पर 110 की औसत से रन बनाए थे और 2004 में श्रृंखला जीतने वाली एडम गिलक्रिस्ट के नेतृत्व वाली टीम का भी हिस्सा थे. गिलक्रिस्ट की अगुआई वाली टीम 1969 के बाद भारत में श्रृंखला जीतने वाली एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई टीम थी.

हेडन ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ समय बिताने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से कोई पैसा नहीं लेंगे लेकिन चाहते हैं कि संचालन संस्था मौजूदा खिलाड़ियों को पिछली पीढ़ी के साथ जोड़े.

उन्होंने कहा, ‘‘आप उन्हें (पूर्व खिलाड़ियों को) अलग नहीं कर सकते। यदि आप शीर्ष खिलाड़ी चाहते हैं तो आप कम से कम उनका सम्मान तो कर ही सकते हैं. यदि आप सीए की भूमिका में हैं तो एक व्यवस्था होनी चाहिए, हम कैसे हमारे खिलाड़ियों में बौद्धिक संपदा लाएंगे? यही कुंजी है.’’

उन्होंने भारत के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के रिकी पोंटिंग के साथ आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स में एक साथ रहने के दौरान करीबी रिश्ते और इंग्लैंड की टी20 विश्व कप जीत में मैथ्यू मॉट की भूमिका को उजागर करते हुए बताया कि कैसे अन्य देश ऑस्ट्रेलिया की सर्वश्रेष्ठ कोचिंग प्रतिभा का उपयोग कर रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा हैकि अगर खिलाड़ी मौजूदा कोचिंग स्टाफ के साथ हेडन को जोड़ना चाहते हैं तो वह इसके लिए तैयार हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैथ्यू व्यक्तिगत खिलाड़ियों को फायदा. पहुंचा सकता है तो मुझे यकीन है कि वे व्यक्तिगत खिलाड़ी निश्चित रूप से उसके साथ बातचीत में शामिल होंगे.’’

मैकडोनाल्ड ने भारत में श्रृंखला के लिए टीम की तैयारी का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने श्रृंखला से पहले जो तैयारी की उसे वे नहीं बदलते.

टीम द्वारा स्वीप शॉट के अत्यधिक प्रयोग की आलोचना के लिए कोच ने हेडन को मजाकिया जवाब भी दिया. हेडन ने स्टार स्पोर्ट्स पर अपनी बात साबित करने के लिए स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम में झाड़ू का इस्तेमाल किया था.

मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘‘क्या वह स्वीप करने में भी सफल रहा?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड