जरुरी जानकारी | छत्तीसगढ़ में छापा कार्रवाई के दौरान 100 करोड़ रुपये से अधिक के हवाला लेनदेन का पता चला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस सप्ताह की शुरुआत में की गई छापा कार्रवाई के दौरान 100 करोड़ रुपये से अधिक के कथित हवाला लेनदेन का पता चला है।

नयी दिल्ली, 24 जून आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस सप्ताह की शुरुआत में की गई छापा कार्रवाई के दौरान 100 करोड़ रुपये से अधिक के कथित हवाला लेनदेन का पता चला है।

विभाग ने कहा है कि कार्रवाई के दौरान छह करोड़ रुपये की बिना हिसाब किताब की नकद राशि जब्त की गई। इसके अलावा ‘‘हवाला लेनदेन के ब्यौरे’’ वाले डिजिटल उपकरणों को भी इस दौरान जब्त किया गया। यह कार्रवाई 21 जून को रायपुर स्थित एक अज्ञात डीलर के चार परिसरों में खोजबीन के दौरान की गई।

विभाग ने यह कार्रवाई डीलर की कथित अवैध गतिविधियों के बारे में मिली खास जानकारी के बाद की। यह कारोबार कालेधन को लेकर न केवल उसकी बिक्री और खरीद को खातों दर्ज करने की सुविधा से जुड़ा है बल्कि माल के परिवहन और धन के अंतिम बिंदु पर इस्तेमाल को लेकर भी सुविधायें मुहैया कराने से जुड़ा है।

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की यहां जारी विज्ञप्ति में इसकी जानकारी देते हुये कहा गया है कि इस दौरान कई हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव सहित कई डिजिटल उपकरणों को जब्त किया गया जिनमें ‘‘हवाला लेनदेन के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध है।’’

विभाग ने कहा है कि डिजिटल उपकरणों की जांच परख और विश्लेषण किया जा रहा है और इस समूचे मामले में कितना धन शामिल है उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। ‘‘शुरुआती अनुमानों के मुताबिक इसमें 100 करोड़ रुपये से अधिक के हवाला कारोबार का मामला है।’’

हवाला कारोबार उसे कहते हैं जिसमें बहीखातों में दर्ज किये बिना पूरा कारोबार नकद में किया जाता है और बैंकिंग तंत्र को इस लेनदेन से अलग रखा जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी