देश की खबरें | हाथरस मामलाः कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नड्डा के आवास के निकट प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को हाथरस जाने से पुलिस द्वारा रोके जाने और कथित तौर पर धक्का-मुक्की किए जाने के विरोध में पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास के निकट प्रदर्शन किया। हालांकि कुछ देर बाद ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को हाथरस जाने से पुलिस द्वारा रोके जाने और कथित तौर पर धक्का-मुक्की किए जाने के विरोध में पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास के निकट प्रदर्शन किया। हालांकि कुछ देर बाद ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी की अगुवाई में पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े | MP By Poll Election 2020: मध्य प्रदेश में ग्वालियर-चंबल के उपचुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर.

सोलंकी के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें और कांग्रेस के कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, हालांकि कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस ने जो दुर्व्यवहार किया उसके विरोध मे किसान कांग्रेस के लोगों ने प्रदर्शन किया। हम उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये का भी विरोध कर रहे थे।’’

यह भी पढ़े | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश को 7106 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज जुटाने की दी अनुमति.

गौरतलब है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को कथित सामूहिक बलात्कार की पीड़िता के परिवार से मुलाकात के लिए हाथरस जाने से रोक दिया और हिरासत में ले लिया।

दूसरी तरफ, कांग्रेस ने दावा किया कि राहुल और प्रियंका को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\