देश की खबरें | हाथरस मामला: योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथरस की घटना को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश भवन के निकट योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 सितंबर कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथरस की घटना को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश भवन के निकट योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उप्र भवन से कुछ दूरी पर रोक दिया।

यह भी पढ़े | ITR Filing: करदाताओं को बड़ी राहत, 30 नवंबर तक बढ़ी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन.

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव के मुताबिक, संगठन के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया और मंदिर मार्ग और कनाट प्लेस थाने ले गई।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा, ‘‘रात के अंधेरे में छिपकर परिजनों के बिना अंतिम संस्कार करना भाजपा के धार्मिक ढोंग को उजागर करता है। यह भाजपा सरकार की नाकामी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस असफलता के लिए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जय महाभारत पार्टी.

इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव, दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन, दिल्ली महिला कांग्रेस प्रभारी समीना शफीक और कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

गौरतलब है कि हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 19 वर्षीय दलित लड़की की मंगलवार सुबह यहां सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई।

परिवार ने बुधवार को आरोप लगाया कि पुलिस ने पीड़िता का मंगलवार देर रात “जबरन” अंतिम संस्कार करा दिया।

हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 14 सितंबर को लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\