जाति और धर्म के नाम पर नफरत फैली, स्थिति नहीं संभाली गई तो देश गृहयुद्ध की तरफ जा सकता है: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में जाति और धर्म के नाम पर नफरत फैल गई है और इस स्थिति को नहीं संभाला गया तो देश गृहयुद्ध की तरफ जा सकता है.

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Photo Credit : ANI)

कन्याकुमारी, 7 सितंबर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में जाति और धर्म के नाम पर नफरत फैल गई है और इस स्थिति को नहीं संभाला गया तो देश गृहयुद्ध की तरफ जा सकता है. उन्होंने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की शुरुआत से पहले संवाददाताओं से यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को सद्बुद्धि आए और वे हालात को समझ सकें.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने यह भी कहा कि पार्टी में सबकी यही भावना है कि राहुल गांधी एक बार से पार्टी की कमान संभालें. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस मजबूत होगी और सब मिलकर काम करेंगे तथा देश के सामने जो चुनौतियां हैं उनसे निपटने में भी आसानी होगी. गहलोत ने कहा, ‘‘हम लोग प्रधानमंत्री से आग्रह करते आ रहे हैं कि आप अपील करिये कि प्रेम, भाईचारा और सद्भाव होना चाहिए और हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.’’ यह भी पढ़ें : राजस्‍थान के गृह राज्य मंत्री यादव के परिसरों पर आयकर विभाग के छापे

उनका यह भी कहना था, ‘‘बहुत ज्यादा ध्रुवीकरण हुआ है. जाति और धर्म के नाम पर हिंसा फैल गई है. अगर इस स्थिति को नहीं संभाला गया तो यह गृहयुद्ध की तरफ जा सकती है.’’ उन्होंने कहा कि इस वक्त ‘देश चला रहे’ प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह को राहुल गांधी की यात्रा का संदेश समझना चाहिए. गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी एक गांधीवादी व्यक्ति हैं और उनके दिल में नफरत और गुस्सा बिल्कुल भी नहीं है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड