विदेश की खबरें | हसीना ने की वांग यी से मुलाकात, 'एक चीन' के सिद्धांत के प्रति बांग्लादेश के समर्थन को दोहराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ''एक चीन'' के सिद्धांत के प्रति बांग्लादेश के समर्थन को दोहराया और कहा कि उनके देश के पड़ोसी देश के साथ संबंध महत्व रखते हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, सात अगस्त बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ''एक चीन'' के सिद्धांत के प्रति बांग्लादेश के समर्थन को दोहराया और कहा कि उनके देश के पड़ोसी देश के साथ संबंध महत्व रखते हैं।

मुलाकात के दौरान वांग यी ने बांग्लादेश में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बेहतर व्यापार संबंधों, निवेश और समर्थन का वादा किया।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद चीन और ताइवान के बीच बढ़ते तनाव के दौरान चीनी विदेश मंत्री वांग शनिवार शाम ढाका पहुंचे।

उन्होंने प्रधानमंत्री हसीना और विदेश मंत्री ए.के. अब्दुल मोमिन से मुलाकात की। वांग की यात्रा के दौरान ही अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी भी बांग्लादेश के दौरे पर हैं।

वांग ने हसीना के आधिकारिक आवास गणभवन पहुंचकर उनसे मुलाकात की, जिसके बाद हसीना के प्रेस सचिव एहसानुल करीम ने कहा, ''उन्होंने (हसीना ने) कहा कि बांग्लादेश चीन के साथ अपनी दोस्ती को महत्व देता है और दोहराया कि ढाका 'एक चीन के सिद्धांत' में विश्वास करता है।''

वांग ने हसीना को ताइवान के मुद्दे पर चीन के रुख के बारे में बताया, जिसके बाद हसीना ने यह टिप्पणी की। हसीना ने यह भी कहा कि दक्षिण एशियाई, दक्षिण पूर्वी एशियाई देश और चीन रूस-यूक्रेन युद्ध से उत्पन्न चुनौतियों से निपटते हुए आर्थिक प्रगति के लिए मिलकर काम कर सकते हैं।

करीम के अनुसार ने वांग ने प्रधानमंत्री शेख हसीना से कहा, "चीन एक रणनीतिक विकास भागीदार के रूप में बांग्लादेश के विकास का समर्थन करता रहेगा।"

रोहिंग्या शरणार्थी संकट पर चर्चा करते हुए, हसीना ने कहा कि जबरन विस्थापित रोहिंग्या अब बांग्लादेश के लिए अतिरिक्त बोझ बन गए हैं। उन्होंने इस मुद्दे को हल करने के लिए चीन का सहयोग मांगा।

हालांकि, वांग ने कहा कि चीन को उम्मीद है कि बांग्लादेश और म्यांमा के बीच द्विपक्षीय वार्ता के जरिए इस मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा।

वांग की मोमिन के साथ बैठक के बाद बांग्लादेश और चीन ने आपदा प्रबंधन, बुनियादी ढांचे, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और समुद्री विज्ञान से संबंधित चार समझौतों और सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए।

अंतरराष्ट्रीय संगठन से संबंधित मामलों की अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री मिशेल जे. सिसन तीन देशों के अपने आधिकारिक दौरे के तहत 6 अगस्त को दो दिवसीय यात्रा पर ढाका पहुंचीं।

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने अभी तक उनके साथ किसी भी बैठक के बारे में सूचना नहीं दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड