देश की खबरें | क्या देश ‘बनाना रिपब्लिक’ बन गया है : भाकपा सांसद ने केरल की नन की गिरफ्तारी पर पूछा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सांसद पी. संदोष कुमार ने मंगलवार को कहा कि केरल की दो कैथोलिक नन की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में गिरफ्तारी ‘‘अजीब और चौंकाने वाली’’ है और उन्होंने सवाल किया कि क्या देश ‘‘बनाना रिपब्लिक’’ (कानून व्यवस्था विहीन राष्ट्र) बन गया है।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सांसद पी. संदोष कुमार ने मंगलवार को कहा कि केरल की दो कैथोलिक नन की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में गिरफ्तारी ‘‘अजीब और चौंकाने वाली’’ है और उन्होंने सवाल किया कि क्या देश ‘‘बनाना रिपब्लिक’’ (कानून व्यवस्था विहीन राष्ट्र) बन गया है।

मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, केरल की दोनों नन को हाल ही में छत्तीसगढ़ के एक रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।

कुमार ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘यह एक अजीब और चौंकाने वाला मामला है। इन पर भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 143 के तहत मानव तस्करी का आरोप लगाया गया है। अगर एक से अधिक पीड़ित हों, तो इस अपराध में 10 साल से अधिक की सजा हो सकती है।’’

उन्होंने पूछा, ‘‘दुर्ग स्टेशन से आगरा स्टेशन तक की यात्रा को मानव तस्करी कैसे कहा जा सकता है? क्या यह देश ‘बनाना रिपब्लिक’ बन गया है?’’

भाकपा सांसद ने कहा, ‘‘भाजपा के राज में सभी अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। ईसाई नन और पादरी अब अपने पारंपरिक वस्त्र पहनने से भी डरने लगे हैं।’’

उन्होंने कहा कि यह घटना एक बार फिर से भाजपा का ‘‘पर्दाफाश’’ करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल देश में ईसाई समुदाय के खिलाफ 834 से ज़्यादा अत्याचारों की घटनाएं दर्ज की गई थीं। इस साल भी यह सिलसिला लगातार जारी है। हम इनके आगे झुकने वाले नहीं हैं, हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे।’’

कुमार ने कहा कि वाम दलों का एक प्रतिनिधिमंडल छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहा है, जो रायपुर और दुर्ग भी जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इन नन को तत्काल रिहा किया जाए। इनके खिलाफ लगाए गए आरोपों का कोई आधार नहीं है। हम इस मामले से पूरी ताकत से लड़ेंगे।’’

वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे इस मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं। उन्होंने गिरफ्तारी का बचाव करते हुए कहा कि वह ‘‘बस्तर की बेटियों की सुरक्षा’’ को लेकर चिंतित हैं।

बहरहाल, भाजपा की केरल इकाई ने साय के बयानों से खुद को अलग करते हुए कहा कि नन किसी मानव तस्करी या जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास में शामिल नहीं थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी