देश की खबरें | मुंबई में बम धमाके की अफवाह वाला ट्वीट करने के आरोप में हरियाणा का युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर के कुछ मल्टीप्लेक्स (कई स्क्रीन वाले सिनेमाघरों) पर बम धमाके के संबंध में फर्जी ट्वीट करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने हरियाणा के निवासी 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है।

मुंबई, आठ फरवरी शहर के कुछ मल्टीप्लेक्स (कई स्क्रीन वाले सिनेमाघरों) पर बम धमाके के संबंध में फर्जी ट्वीट करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने हरियाणा के निवासी 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ट्वीट में लिखी बम धमाके की जानकारी फर्जी थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी का नाम बनवारी सिंह है और उसने 22 जनवरी को ट्वीट कर मुंबई पुलिस और पुलिस आयुक्त को उसमें टैग किया था।

आरोपी ने ‘कमांडो सिंह’ नामक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया था जिसमें उसने लिखा था कि मलाड और अंधेरी तथा पालघर जिले के वसई में स्थित उन सात मल्टीप्लेक्स में धमाके होंगे जहां हिंदी फिल्म “मैडम चीफ मिनिस्टर” प्रदर्शित हो रही है।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस को ट्वीट की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने विभिन्न मल्टीप्लेक्स में जांच की जिसमें पता चला कि ट्वीट में लिखी गई बातें फर्जी और गलत थीं।

इस बीच आरोपी ने ट्वीट हटा दिया।

पुलिस उपायुक्त (साइबर) रश्मि करंदीकर ने कहा कि पुलिस ने एक मामला दर्ज किया और साइबर प्रकोष्ठ ने आरोपी की तलाश शुरू की।

उन्होंने कहा कि आरोपी हरियाणा से पकड़ा गया।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने वह मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है जिससे आरोपी ने ट्वीट किया था।

उन्होंने कहा कि आरोपी पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\