खेल की खबरें | हरियाणा की कुश्ती संस्था ने तीन शीर्ष जिला अधिकारियों को निलंबित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हरियाणा एमेच्योर कुश्ती संघ ने तीन मान्यता प्राप्त जिला इकाइयों के सचिवों को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन में कथित संलिप्तता के आरोप में निलंबित कर दिया है।

हिसार, आठ मई हरियाणा एमेच्योर कुश्ती संघ ने तीन मान्यता प्राप्त जिला इकाइयों के सचिवों को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन में कथित संलिप्तता के आरोप में निलंबित कर दिया है।

हरियाणा एमेच्योर कुश्ती संघ के अध्यक्ष रोहताश सिंह ने पत्र जारी कर झज्जर के वीरेंद्र सिंह दलाल, हिसार के संजय सिंह मलिक और मेवात के जय भगवान को निलंबित कर दिया और राष्ट्रीय राजधानी में चल रहे पहलवानों के विरोध में उनकी कथित संलिप्तता को ‘अनैतिक’ करार दिया।

रोहताश ने कहा कि ‘‘तीनों अभी भी प्रदर्शनकारियों के साथ अपनी गतिविधियों को जारी रखे हुए हैं जो पूरी तरह से अनैतिक है और डब्ल्यूएफआई के साथ-साथ हरियाणा एमेच्योर कुश्ती संघ के उद्देश्यों और नियमों के खिलाफ है।’’

रोहताश के फैसले ने हालांकि संघ के भीतर उत्पन्न हुए मतभेदों को प्रकाश में ला दिया है जो कि डब्ल्यूएफआई से मान्यता प्राप्त है। इसके महासचिव राकेश सिंह ने जिला अधिकारियों के निलंबन को गलत कदम बताया।

राकेश ने दावा किया कि अध्यक्ष के पास उन्हें निलंबित करने की कोई शक्ति नहीं है।

उन्होंने कहा कि जिन परिस्थितियों में उन्हें (तीन जिला अधिकारियों को) निलंबित किया गया है वे गलत और भ्रामक हैं।

रोहताश ने हिसार जिले के मिर्चपुर गांव में शहीद भगत सिंह कुश्ती अकादमी के प्रबंधकों अजय सिंह ढांडा और जय भगवान लाठर पर प्रतिबंध लगाने का एक और आदेश भी जारी किया। अध्यक्ष ने कहा कि अकादमी और दोनों प्रबंधकों को कथित तौर पर राज्य संघ और डब्ल्यूएफआई विरोधी गतिविधियों में भाग लेने के लिए तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\