खेल की खबरें | फेडरेशन कप में हरियाणा के पहलवानों का दबदबा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हरियाणा ने 2025 फेडरेशन कप (सीनियर) कुश्ती चैम्पियनशिप में पुरूषों के ग्रीको रोमन, फ्रीस्टाइल और महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया ।

जालंधर, नौ मार्च हरियाणा ने 2025 फेडरेशन कप (सीनियर) कुश्ती चैम्पियनशिप में पुरूषों के ग्रीको रोमन, फ्रीस्टाइल और महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया ।

ग्रीको रोमन में पांच स्वर्ण और महिला वर्ग में एक स्वर्ण जीतने के साथ हरियाणा ने टीम रैंकिंग में भी शीर्ष स्थान पाया ।

ग्रीको रोमन में हरियाणा ने पांच स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक जीता । अनिल मोरे ने 55 किलो वर्ग में स्वर्ण जीता जबकि सूरज ने 60 किलो में कांस्य हासिल किया ।

गौरव ने 63 किलो और संदीप ने 67 किलो में स्वर्ण जीते । सोनू ने 87 किलो में और नितेश ने 97 किलो में पहला स्थान पाया ।

कुलदीप मलिक (72 किलो), अमन (77 किलो), प्रिंस (82 किलो) और संजीत (130 किलो) ने रजत पदक जीते ।

हरियाणा ने ग्रीको रोमन टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान पाया जबकि उत्तर प्रदेश दूसरे और चंडीगढ तीसरे स्थान पर रहा ।

महिला वर्ग में हरियाणा ने टीम रैंकिंग में बाजी मारी । महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर रहा ।

हर्षिता ने 72 किलो में स्वर्ण और सिमरन ने 76 किलो में कांस्य जीता । पुष्पा और मुस्कान ने क्रमश: 57 और 65 किलो में रजत पदक हासिल किये ।

फ्रीस्टाइल में ओवरआल टीम रैंकिंग में हरियाणा पहले, दिल्ली दूसरे और उत्तरप्रदेश तीसरे स्थान पर रहे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\