देश की खबरें | हरियाणा : मानेसर में महिला हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गुरुग्राम के मानेसर में स्थित महिला पुलिस थाने में तैनात एक महिला हेड कांस्टेबल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, 24 जुलाई हरियाणा के गुरुग्राम के मानेसर में स्थित महिला पुलिस थाने में तैनात एक महिला हेड कांस्टेबल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एसीबी अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रमिला ने विवाद का थाने में समझौता होने के बाद व्यक्ति को इसकी प्रति मुहैया कराने के एवज में 10,000 रुपये की मांग की थी। बाद में उक्त व्यक्ति ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई।

एसीबी के अनुसार, शिकायतकर्ता का एक महिला के साथ विवाद चल रहा था और दोनों को सुलह के लिए महिला पुलिस थाने में बुलाया गया था।

उन्होंने बताया कि सुलह के बाद उनके बयान दर्ज किए गए। हालांकि, जब शिकायतकर्ता ने समझौते की एक प्रति मांगी, तो प्रमिला ने बदले में 10,000 रुपये मांगे।

शिकायत मिलने पर एसीबी ने जाल बिछाया और बुधवार को शिकायतकर्ता को 5,000 रुपये लेकर प्रमिला के पास भेजा। कार्रवाई के दौरान, उसे थाना परिसर के सामने उसकी कार में ही पकड़ लिया गया।

एसीबी अधिकारी ने बताया कि महिला हेड कांस्टेबल से पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\