Shocking: हरियाणा की महिला को किडनैप करने के बाद राजस्थान में 36 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया, गैंगरेप भी हुआ

हरियाणा के नूंह में खेत से चारा लेने गयी एक महिला का कथित रूप से अपहरण करके उसे 36 दिनों तक राजस्थान के एक गांव में रखा गया और उसके साथ बार-बार सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit : Pixabay)

Shocking: हरियाणा के नूंह में खेत से चारा लेने गयी एक महिला का कथित रूप से अपहरण करके उसे 36 दिनों तक राजस्थान के एक गांव में रखा गया और उसके साथ बार-बार सामूहिक बलात्कार किया गया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि महिला के परिवार द्वारा आरोपी को तीन लाख रुपये की फिरौती दिए जाने के बाद उसे छोड़ा गया. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने महिला का कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया है.

यहां पुनहाना थाने में 45 वर्षीय पीड़ित महिला द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, 27 जुलाई को वह खेत से चारा लेने गयी थी, उसी दौरान कार सवार तीन लोगों ने बंदूक के बल पर उसका अपहरण कर लिया. तहरीर के अनुसार, आरोपी उसे राजस्थान के एक गांव में ले गए और एक मकान के कमरे में बंद कर दिया। तहरीर के मुताबिक, आरोपियों ने महिला को नशीला पदार्थ देने के बाद उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसके साथ बार-बार सामूहिक बलात्कार किया. यह भी पढ़े: Rajasthan Shocker: ट्यूशन पढ़ने गई नाबालिग का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि महिला के परिवार द्वारा आरोपी को उसका वीडियो इंटरनेट पर नहीं डालने के एवज में तीन लाख रुपये दिए जाने के बाद उन्होंने एक सितंबर को पीड़िता को छोड़ा.

नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा, ‘‘शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और हम तथ्यों की जांच कर रहे हैं. कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट